फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to breaking of the track of Meetli Rajbaha

Baghpat News: मीतली रजबहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Thu, 27 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to breaking of the track of Meetli Rajbaha
खेकड़ा के जंगल में  जलमग्न हुई किसानों की गेंहू और गन्नें की फसलें। संवाद - फोटो : 1
खेकड़ा। मीतली रजबहे की पटरी टूटने से किसानों की गेंहू और गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर पटरी की मरम्मत कराए बिना ही पानी छोड़ने का आरोप लगा डीएम से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की रात कस्बे के जंगल में मीतली रजबहे की पटरी टूट गई। पटरी टूटने से मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए। पानी भरने से किसानों की गेहूं और गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। बुधवार सुबह खेत मेें पहुंचने पर किसानों को पटरी टूटकर खेत जलमग्न होने का पता लगा। किसान धर्मबीर सिंह, गिरिराज, भोपाल सिंह, कौशल धामा, कृष्णपाल, अजीत धामा, जगमेहर, हरेंद्र धामा ने कहा कि सिंचाई विभाग ने मीतली रजबहे की क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत कराए बिना ही पानी छोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे उनकी फसल जलमग्न होकर नष्ट होने के कगार पर है। दो दिन पहले मुबारिकपुर गांव के जंगल में भी पटरी टूटने से किसानाें की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हुई थी। किसानों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम ज्योति शर्मा के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed