फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundred cases filed against Bhakiyu Ambawata and Bhakiyu Ajgar including their office bearers

Baghpat News: भाकियू अंबावता और भाकियू अजगर के पदाधिकारियों समेत सौ पर मुकदमा

Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hundred cases filed against Bhakiyu Ambawata and Bhakiyu Ajgar including their office bearers
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बड़ागांव कट पर रविवार को धरना देकर टोल फ्री कराने पर भाकियू अंबावता और भाकियू अजगर के पदाधिकारियों समेत सौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर टोल कंपनी के मैनेजर अमित गौड़ ने राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में मुकदमा कराया।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बड़ागांव टोल मैनेजर अमित गौड़ नेे मुकदमा दर्ज कराया कि 16 मार्च को भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान ने अन्य साथियों बबली प्रधान, हरेंद्र डागर, दीपक, रज्जू सिंह, कन्नू सहित करीब 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। इनके अलावा भाकियू अजगर के प्रदेशाध्यक्ष निशांत भड़ाना, जिलाध्यक्ष दीपक भड़ाना मेरठ, बागपत जिलाध्यक्ष संदीप बैंसला अरुण कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अजब सिंह, अमित, कपिल गुर्जर, राकेश कसाना, संदीप कुमार, प्रिंस बैंसला सहित करीब 35 अज्ञात कार्यकर्ता भी टोल पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां टोल की मुख्य लाइन में बैठकर धरना देकर करीब दो घंंटे तक टोल फ्री कराकर वाहनों का मार्ग अवरुद्ध किया था। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और सरकार को भी राजस्व की काफी हानि हुई है। सभी लोग जाते समय मांग पूरी नहीं करने पर दोबारा एक सप्ताह बाद टोल पर पहुंचकर टोल फ्री कराने की चेतावनी देकर गए हैं। पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बड़ागांव कट पर हो रही वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्वक धरना दिया था। इस तरह मुकदमा दर्ज करा करके आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। हम सभी गिरफ्तारी देंगे और जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। - मनोज प्रधान, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अंबावता


ऐसे मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं। मुकदमे दर्ज करा कर हमारी आवाज को नहीं दबाया जा सकता। हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। - निशांत भड़ाना, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अजगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed