{"_id":"6a391cfade8c3a77060f72ec","slug":"humans-should-perform-good-deeds-mother-anubhuti-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-153890-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य को करने चाहिएं अच्छे कर्म : अनुभूति माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य को करने चाहिएं अच्छे कर्म : अनुभूति माता
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 22केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।
विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिएं और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति ही परमात्मा की प्राप्ति है। इस अवसर पर राहुल जैन, दीपक जैन, नितिन जैन, वैभव जैन, संदीप जैन और अमित जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।