फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Humane dismantled, removed from the family hospice

इंसानियत तार-तार, धर्मशाला से निकाल दिया परिवार  

Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Humane dismantled, removed from the family hospice
बड़ौत की एक धर्मशाला से बृहस्पतिवार की रात बाहर निकाला गया एक परिवार - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में रेलवे रोड स्थित एक धर्मशाला से बृहस्पतिवार की रात एक गरीब परिवार को जबरन बाहर निकाल दिया गया। कड़ाके की ठंड में पूरी रात पीड़ित परिवार को महिला और बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे काटनी पड़ी। लोगों ने सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार शुक्रवार की तड़के दिल्ली जाने वाली ट्रेन में रवाना हो गया।
विज्ञापन

 

पीड़ित जोगेंद्र पुत्र रामपाल बिहार का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी संगीता व तीन बच्चों के साथ बड़ौत रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने आया था। मजदूरी कर शाम को जब वह नगर की एक धर्मशाला में ठहरने के लिए गया तो आरोप है कि वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे वहां से बाहर निकाल दिया। उसने लोगों के आगे हाथ पैर भी जोडे़ कि उसे बस एक रात काटने दो, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। मजबूरन उसे पूरी रात खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में गुजारनी पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को भी दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में शुक्रवार की तड़के पीड़ित परिवार दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह भाटी का कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed