फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How to study in smart class, if there is no electricity, then somewhere the equipment is damaged

कैसे हो स्मार्ट क्लास में पढ़ाई, कहीं बिजली नहीं तो कहीं उपकरण पड़े खराब

Wed, 29 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
How to study in smart class, if there is no electricity, then somewhere the equipment is damaged
प्राथमिक विद्यालय बागपत नम्बर दो में नेट खत्म होने पर कक्ष में रखा स्मार्ट क्लास के उपयोग के लिए ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में 37 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू कराने के लिए सामान जरूर भेजा गया, लेकिन कहीं बिजली नहीं है तो कहीं स्मार्ट क्लास शुरू होते ही उपकरण खराब पड़े हैं। ऐसे में स्मार्ट क्लास नहीं चल रही है और बच्चों को आधुनिक तकनीक की शिक्षा नहीं मिल रही है। जबकि यहां जिले में 530 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 332 प्राथमिक विद्यालय, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट, 23 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं।
विज्ञापन

बिजली आने पर चलाई जाती है स्मार्ट क्लास
कंपोजिट विद्यालय सिसाना में स्मार्ट क्लास रूम बंद पड़ा मिला। स्कूल के प्रधानाध्यापक तेजपाल शर्मा ने बताया कि मई माह में विद्यालय में चोरी हो गई थी। चोर स्कूल का इंवर्टर और बैटरी ले गए थे। बिजली की समस्या के कारण स्कूल में स्मार्ट कक्षा नहीं चलाई जा रही हैं। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

ऑडियो की लीड खराब, नहीं चल रही कक्षा
उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय बागपत की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना त्यागी ने बताया कि ऑडियो की लीड खराब हो गई थी। ऑडियो की लीड ठीक कराने के लिए भेजी गई है। लीड आने पर स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट का डाटा खत्म होने से बंद हो गई क्लास
प्राथमिक विद्यालय बागपत नंबर दो के इंचार्ज पुष्पेंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले इंटरनेट का डाटा खत्म होने के कारण स्कूल में स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जा रही है। इंटरनेट का डाटा कार्ड रिचार्ज कराने के बाद स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएगी।
चोरी हो गया प्रोजेक्टर और म्यूजिक सिस्टम
गौरीपुर जवाहरनगर के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राधा रानी ने बताया कि चोर दो प्रोजेक्टर और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। जिसके चलते छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर से पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
प्रोजेक्टर खराब, नहीं चल रही स्मार्ट क्लास
कस्बा अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का प्रोजेक्टर खराब है। प्रोजेक्टर खराब होने के कारण स्कूल में स्मार्ट क्लास नहीं चलाई जा रही है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्टर ठीक कराने के लिए भेजा गया है, प्रोजेक्टर आने पर स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएगी।
---
स्कूल में नहीं बिजली कनेक्शन
प्राथमिक विद्यालय जवाहरनगर की प्रधानाध्यापिका सुनीता ने बताया कि स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं है। बिजली कनेक्शन न होने के कारण स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं किया जा रहा है।

सभी बीईओ से उन स्कूलों का ब्योरा मांगा गया है, जहां स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा शासन को जिले के 180 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलने पर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन कराया जाएगा। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए

बागपत के प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर कम्पोजिट में प्रोजेक्टर चोरी होने पर मोबाइल से ऑडि?

बागपत के प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर कम्पोजिट में प्रोजेक्टर चोरी होने पर मोबाइल से ऑडि?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed