फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How to protect human rights, disappear from police stations to boards

कैसे हो मानवाधिकारों की सुरक्षा, थानों से बोर्ड तक गायब

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
How to protect human rights, disappear from police stations to boards
बड़ौत कोतवाली में 11 माह में मानवाधिकार उल्लंघन की जा चुकी है 110 शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आज हम मानवाधिकार दिवस मना रहे हैं। गोष्ठी और बैठकें होंगी, जिनमें मानवाधिकारों पर भाषण दिए जाएंगे। इनका पालन करने के संकल्प लिए जाएंगे। लेकिन जमीनी हकीकत में मानवाधिकारों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। बड़ौत कोतवाली की ही बात करें तो इस साल यहां तकरीबन 110 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास आई है, जिनमें लोगों ने मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हालत कुछ ऐसे है कि थाने और चौकियों से मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने वाले बोर्ड तक गायब है।
कोने में रख दिए जाते है दिशा-निर्देश
मानवाधिकार आयोग की ओर से पुलिस के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है। हर थाने में बोर्ड भी लगाए गए है। मगर इन बोर्ड को एक कोने में रख दिया जाता है। पुलिस गिरफ्तारी के समय पर वारंट नहीं दिखाती है। अवैध हिरासत के मामले भी सामने आते है।
विज्ञापन

केस नंबर एक : बावली गांव के फौजी कपिल ने सीएम सहित प्रदेश के डीजीपी को ऑनलाइन व फैक्स कर कोतवाली पर तैनात रहे कुछ पुलिस कर्मियों पर छोटे भाई को ट्रैक्टर चोर गिरोह का सरगना बताकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो : भड़ल गांव में 13 सितंबर को आधा दर्जन लोगों ने रविन्द्र के मकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों के खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन आज तक पुलिस एक भी हमलावर को नहीं पकड़ पाई। अब पीड़ित परिवार न्याय की गुुहार लगा रहा है और पुलिस पर मानवाधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहा है।

यदि कोई पुलिसकर्मी किसी फरियादी से अभद्रता करेेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अधिकांश थानों में मानवाधिकार से संबंधित निर्देशों के बोर्ड लगे हैं। - हरीश भदौरिया, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed