{"_id":"63470e1ffb6a7c2cdc5134b4","slug":"how-many-rounds-did-the-ambulance-make-every-month-will-be-investigated-baghpat-news-mrt609312550","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस ने कितने लगाए चक्कर, हर महीने होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस ने कितने लगाए चक्कर, हर महीने होगी जांच
विज्ञापन
बागपत। एंबुलेंस के चालक अब फर्जी चक्कर नहीं लगा सकेंगे। जिला स्तर पर हर महीने एंबुलेंस के चक्कर का सत्यापन कराया जाएगा और अनियमितता मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य
शासन स्तर पर एंबुलेंस के फर्जी चक्कर लगाने की शिकायत हुई थी। जिस पर शासन के आदेश पर जिले में एंबुलेंस के फेरों की जांच कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस के रजिस्टर में दर्ज लाभार्थियों के मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और रजिस्टर में दर्ज अन्य ब्यौरे के आधार पर जांच कराई गई थी। अब सतर्कता बरतने के लिए प्रत्येक महीने एंबुलेंस के फेरो की जांच कराई जाएगी।
इस बारे में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने सभी सीएचसी अधीक्षक और जिला अस्पताल को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने एंबुलेंस के फेरों की जांच के लिए लाभार्थी द्वारा दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर और मोबाइल नंबर न मिलने पर आधार कार्ड के आधार पर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
----
वर्जन
सभी सीएचसी अधीक्षक प्रत्येक माह एंबुलेंस के फेरों का लाभार्थी के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के अलावा एंबुलेंस के रजिस्टर के आधार पर फेरों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ