फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Houses were approved in the city, built in Yamuna Khadar

मकान स्वीकृत हुए शहर में, बनवा दिए यमुना खादर में

Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Houses were approved in the city, built in Yamuna Khadar
पहले: बागपत के पक्काघाट पर चैकिंग से पहले प्रधानमंत्री आवास से बने मकानों से हटाई गई प्लेट - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किए गए खेल की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। डीएम की ओर से कराई जा रही लाभार्थियों की जांच में सामने आया है कि अपात्रों को लाभ देकर खूब घोटाला किया गया है। शहर में स्वीकृत मकानों को यमुना खादर और नगर पालिका क्षेत्र से बाहर बनवाया गया हैं। ऐसे कोई एक-दो नहीं, बल्कि 30 प्रतिशत मकान ऐसे हैं, जिनमें यह खेल किया गया है।
जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) में अपात्रों को लाभ देने के साथ ही अवैध कालोनियों और नगर पालिका क्षेत्र से बाहर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनवाने की शिकायत होने पर जिलाधिकारी राजकमल यादव ने जांच शुरू कराई हैं। इनकी जांच में अभी तक 30 प्रतिशत मकान ऐसे मिले हैं, जो कागजों में मुगलपुरा मोहल्ला, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, देशराज मोहल्ला में दिखाए गए हैं। मगर, इनका निर्माण यमुना खादर, पाली गांव के जंगल, नौरोजपुर गांव के जंगल में कराया गया हैं। इन मकानों से प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र होने की लगी प्लेट भी हटा दी गई थी, जो जांच शुरू होने पर दोबारा लगाई गई है।
विज्ञापन

डूडा कर्मियों ने योजना का लाभ लेकर तीन मंजिल मकान बनाए
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भले ही ऐसे गरीब परिवारों को मिलना था, जिनके पास पक्का मकान नहीं है। मगर, डूडा के कर्मचारियों ने ही योजना का फायदा उठाते हुए तीन मंजिल मकान बना लिए। इसमें अधिकारियों से मिलीभगत करने का आरोप लगा है। अब जांच होने पर सबसे ज्यादा सवाल ऐसे कर्मियों पर ही उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की जांच के बाद रिपोर्ट का इंतजार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए मकानों की जांच में भले ही खूब घपला निकल रहा हो। मगर, अभी अधिकारिक तौर पर रिपोर्ट तैयार नहीं की गई हैं। इस रिपोर्ट पर सबकी नजर है कि कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी इस खेल में फंसेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए मकानों की जांच कराई जा रही थी। जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट जल्द तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी

अब: बागपत के पक्काघाट पर चैकिंग के दौरान प्रधानमंत्री आवास से बने मकान पर लगाई गई प्लेट

अब: बागपत के पक्काघाट पर चैकिंग के दौरान प्रधानमंत्री आवास से बने मकान पर लगाई गई प्लेट- फोटो : BAGHPAT

बागपत के केडीआर स्कूल के पास प्रधानमंत्री आवास योजना से डूडा कर्मचारी ने बनाया तीन मंजिल मकान

बागपत के केडीआर स्कूल के पास प्रधानमंत्री आवास योजना से डूडा कर्मचारी ने बनाया तीन मंजिल मकान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed