फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hospital running with the help of a female doctor

Baghpat News: एक महिला चिकित्सक के सहारे चल रहा अस्पताल

Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hospital running with the help of a female doctor
बागपत। जिला महिला अस्पताल में केवल एक महिला रोग विशेषज्ञ ही जांच और प्रसव की जिम्मेदारी संभाल रही है। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन स्तर से एक सप्ताह पहले दो महिला रोग विशेषज्ञों का स्थानांतरण किया गया था, मगर दोनों ही महिला रोग विशेषज्ञों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में छह माह पूर्व महिला रोग विशेषज्ञ सेवानिवृत्त हो गई थी। महिला रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने पर सीएमओ स्तर से वहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा सिरोही और डॉ. आंचल राठौर को अस्थायी रूप से नियुक्त किया था। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर एक सप्ताह पहले जिला महिला अस्पताल के लिए दो महिला रोग विशेषज्ञों का स्थानांतरण यहां के लिए किया गया है। मगर अभी तक दोनों में से एक भी महिला रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार नहीं किया है। डॉ. शिल्पा सिरोही चार दिन से 12 दिन के प्रशिक्षण के लिए मेरठ गई हुई है। जिससे महिला अस्पताल में महिलाओं की जांच, इलाज और ऑपरेशन की जिम्मेदारी एकमात्र महिला रोग विशेषज्ञ आंचल राठौर संभाल रही है। महिला चिकित्सक अस्पताल में रोजाना पांच से छह महिलाओं के ऑपरेशन हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सीएमओ स्तर से दो महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई थी, इनमें से एक चिकित्सक 12 दिन के लिए मेरठ में प्रशिक्षण के लिए गई हुई है। शासन स्तर से जिले में स्थानांतरण की गई दो महिला रोग विशेषज्ञों ने अभी तक किसी ने भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। -डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed