फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hoop Collectorate for action on DPRO

डीपीआरओ पर कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट घेरा

Fri, 10 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 10 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hoop Collectorate for action on DPRO
बागपत कलक्ट्रेट में कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन पद पर बहाल किए जाने और डीपीआरओ पर कार्रवाई के लिए ग्राम प्रधानों और सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। वक्ताओं ने कहा कि आमजन के लिए कुलदीप ने मांग उठाई थी। उनके खिलाफ साजिश हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बागपत से सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में सैकड़ों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों के गठन के आठ माह बाद भी कार्यधन का आवंटन नहीं किया गया है। उज्ज्वल ने केवल ग्राम  प्रधानों की समस्या उठाई। लापरवाह अधिकारियों से जो बात की है, वह आमजन के हित में है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने उज्ज्वल को सपा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि जिले में वह इमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को उन्हें बहाल करना चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो लखनऊ में भी डेरा डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद ने डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे सरकार का मजाक बना रहे हैं।

इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम हृदय शंकर तिवारी को सौंपा गया। घिटौरा के चौधरी करतार सिंह ने कहा कि कुलदीप के खिलाफ साजिश हुई है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. रियासत अली ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उज्ज्वल को बहाल करने की मांग की जाएगी।

राजेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद आबिद, अमृता प्रधान, ज्ञानचंद, साजिद, जतन, श्रीचंद, नीरज शर्मा, घनश्याम शर्मा, सेवाराम शर्मा, राममोहन भारद्वाज, साकिर ठेेकेदार, प्रवीण कुमार, नयन सिंह, शोकेंद्र कुमार, राम सुधीर, अनुज, डॉ जाकिर, ललित प्रधान, शौकिंद्र प्रधान, महिपाल यादव, बलवान सिंह, बलवंत सिंह, सरदार सिंह और नूर हसन मौजूद रहे।

साजिश रचने वालों पर कार्रवाई की मांग ः बागपत। सपा अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश सचिव डॉ. शकील अहमद ने मुख्यमंत्री को लोगों और जनपद के विभिन्न ब्लाक क्षेत्र के गांवों के प्रधानों के हस्ताक्षरयुक्त चिट्ठी भेजी।

कहा कि कुछ लोग उज्ज्वल के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अफवाह फैला रहे हैं कि वह रालोद में जाने वाले हैं। कुलदीप उज्ज्वल का पूरा परिवार सपा से जुड़ा है। वह सपा के सच्चे सिपाही है। सीएम से साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

डॉ. उज्ज्वल को बहाल करने की मांग 
 खेकड़ा। समाजवादी पार्टी के बागपत जनपद से घोषित प्रत्याशी कुलदीप उज्ज्वल की मंत्री पद से बर्खास्तगी के खिलाफ हुई एक बैठक में उन्हें ईमानदार छवि का नेता बताते हुए मंत्री पद पर बहाली और अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की गई।

बृहस्पतिवार दोपहर मौहल्ला मुंडाला मे विकास धामा के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ छवि के कुलदीप उज्ज्वल को जनता के कार्य के संबंध में अधिकारियों से कहासुनी हो जाने मात्र पर बर्खास्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बैठक में कुलदीप की मंत्री पद पर बहाली की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपाल सिंह सभासद और संचालन विकास धामा ने किया। इस दौरान सूरज धामा, संजय धामा, सुरेंद्र सिंह, इमरान खान, आरिफ, देवेंद्र, राममेहर सिंह, विपिन धामा आदि मौजूद रहे।


जाट सभा ने भेजा सीएम को पत्र
बागपत। जिला जाट सभा भी बृहस्पतिवार को डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में खड़ी हो गई। अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि प्रशासन और कुलदीप के बीच चल रहे विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उज्ज्वल सपा के पुराने नेता हैं। उनके मामले की जांच होनी चाहिए। जाट सभा का कहना था कि कुछ अफसर समाज के लोगों को अपने हित के लिए प्रयोग कर रहे हैं। बागपत जिले में यह परंपरा गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed