फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honored those who contributed to the polio eradication program

पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सम्मानित

Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Honored those who contributed to the polio eradication program
बड़ौत। तहसील सभागार में शुक्रवार को कोर एडरा इंडिया व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम एवं कोविड टीकाकरण में सहयोग देने वाले कम्युनिटी एक्शन ग्रुप के सदस्य, सामुदायिक प्रेरकों एवं क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को सम्मानित किया। बीपीएम सचिन मलिक एवं मौलाना सलीम नें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ौत ब्लॉक बीएमसी मुजीबुर्रहमान ने पोलियो में सहयोग देने वाले प्रभावशाली लोगों की प्रशंसा की। बीपीएम सचिन मलिक ने बताया कि अपने बच्चों को पोलियो, टीबी, गलाघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, काला पीलिया, निमोनिया, रोटा वायरस, खसरा व रुबैला रोग से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण समय पर कराना जरूरी है। इस अवसर पर बिनौली ब्लॉक बीएमसी विनोद कुमार, हैल्थ वालंटियर पवन शर्मा, डब्ल्यूएचओ एफएम देवपाल, रामवीर, सबार मौलाना, डॉ. गफ्फार, उपदेश कुमार, नूरहसन, याकूब, पुष्पा, रुचि, अफसाना, सरला, रेखा, सोनम शर्मा, प्रतिमा, रिजवाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed