{"_id":"63825921e017317eaa1d368a","slug":"honored-the-meritorious-in-the-ceremony-baghpat-news-mrt6153485139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: समारोह में मेधावियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: समारोह में मेधावियों का किया सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें स्कूल के मेधावियों व खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट की परीक्षा में वर्ष 2019-20 की मेधावी छात्रा ध्रुवी खत्री, 2020-21 के मेधावी छात्र ऋषभ पंवार, 2021-22 के मेधावी शिवांश पांडेय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दसवीं की परीक्षा में वर्ष 2019-20 के टॉपर उदय जैन, 2020-21 की टापर रिया गोयल और 2021-22 के टॉपर अर्जुन शर्मा व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उवर्शी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली स्कूल की छात्रा तनवी शर्मा, छात्र शावेज, मुकुल, कैरवी यादव, मनीष यादव, कार्तिक, योगा प्रतियोगिता के पदक विजेता अनमोल शर्मा, वॉलीबाल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आर्यन नैन और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली छवि स्वामी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पदक जीतने पर नितिन, लक्की, माही, निधि, साक्षी, दृष्टि शर्मा, अथर्व को भी सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर साजिया, प्रबंधक सिस्टर निर्मला, कोच विपिन कुमार, धनन्जय, आसिफ, प्रशांत राणा, तसलीम, प्रवीण कुमार, विजय कुमार मौजूद रहे।