{"_id":"60dcb1658ebc3e4aeb5f9bc6","slug":"honorarium-will-be-given-for-the-maintenance-of-community-toilets-baraut-news-mrt545170298","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालयों की देखरेख के लिए मिलेगा मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सामुदायिक शौचालयों की देखरेख करेंगे स्वयं सहायता समूह
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बनाए सामुदायिक शौचालयों की देखरेख अब स्वयं सहायता समूह करेंगे। इसके लिए उन्हें नौ हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
खुले में शौच से मुक्ति के लिए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बड़ौत ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में 17 से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। गांव में आयोजनों में आने वाले लोगों, परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण खुले में शौच को रोकने के लिए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बनाए सामुदायिक शौचालयों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई। जिसके लिए उन्हें नौ हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। बताया कि तीन हजार रुपये सफाई की सामग्री के लिए और बाकी छह हजार रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। यह राशि छह-छह माह की दो किस्तों में दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह ने ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की देखरेख की देखभाल शुरू कर दी है। विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में देखरेख के लिए मिलने वाली राशि स्वयं सहायता समूह को आवंटित हो चुकी है। शेष की डिमांड बनाकर भेज दी गई है। ये जल्द आवंटित हो जाएगी।
बनाए जा चुके हैं सामुदायिक शौचालय
विकासखंड की 44 ग्राम पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। 43 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। मात्र एक शेष ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कर प्रक्रिया चल रही है।