फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honor killing in Baghpat: Suman kept meeting her lover even after marriage... dead body was buried in field

बागपत में ऑनर किलिंग: पति-भाई और जीजा ने मिलकर सुमन को काट डाला... पता चलते ही खून के आंसू रोया प्रेमी नीरज

Thu, 02 Jan 2025 06:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 02 Jan 2025 06:05 PM IST
सार

मायके आकर सुमन ने अपनी प्रेमी नीरज से साथ मिलना जारी रखा, तो पति और मायके वाले भड़क गए थे। नीरज ने ही पुलिस को सूचना दी। इस मामले में कुल चार आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि पांचवां फरार है। 

विज्ञापन
Honor killing in Baghpat: Suman kept meeting her lover even after marriage... dead body was buried in field
खेत में खुदाई करके शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पहले प्रेमी संग फरार होने से क्षुब्ध परिजनों ने सुमन की पिटाई के बाद गला रेतकर हत्या कर दी और बिनौली-दादरी के जंगल में ईख के खेत में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया। 
विज्ञापन

 

बिनौली की रहने वाली सुमन (22) का पड़ोस के ही नीरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने सुमन की बंदिशें बढ़ा दी थी। 23 नवंबर को कृष्ण निवासी सोनीपत के साथ उसकी शादी कर दी। बताया कि इसके बाद भी सुमन ने नीरज से बातचीत बंद नहीं की। मायके में आने के बाद सुमन चार दिन पहले नीरज के साथ फरार हो गई। इसका पता चलने पर उसका पति कृष्ण भी बिनौली आ गया और रिश्तेदारों के साथ मिलकर नीरज के परिजनों पर दबाव बनाकर सुमन को घर बुलवा लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को परिजनों ने सुमन की पिटाई की और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बिनौली में दादरी गांव के जंगल में किसान देवेंद्र सिंह के ईख के खेत में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। इसका पता चलने पर नीरज ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतका के भाई रोहित, पति कृष्ण निवासी सोनीपत, जीजा जितेंद्र निवासी कुड़ाना जिला शामली और पड़ोसी राजीव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed