{"_id":"6777d8916e2fa993cb017c0d","slug":"honor-killing-in-baghpat-husband-and-brother-kept-slitting-suman-s-throat-mother-and-aunt-kept-watching-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत में ऑनर किलिंग: पति-भाई काटते रहे सुमन का गला, देखती रहीं मां और बुआ... दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में ऑनर किलिंग: पति-भाई काटते रहे सुमन का गला, देखती रहीं मां और बुआ... दोनों गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2025 06:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 03 Jan 2025 06:01 PM IST
सार
शादी के बाद भी सुमन अपने प्रेमी नीरज के साथ संपर्क में रही। मायके आने पर वह उसके साथ फरार हो गई थी। गुस्साए पति, भाई, जीजा और एक पड़ोसी ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सुमन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिनौली में घर के अंदर दरांती से गला रेतकर मौत के घाट उतारी गई सुमन की हत्या में उसकी मां कुसुम और बुआ जग्गो भी शामिल मिली। इनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में शामिल चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिनौली गांव के चौकीदार मोहम्मद इंतजार की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चौकीदार ने बताया कि गांव की सुमन का नीरज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमन की शादी 23 नवंबर को कृष्ण निवासी जिला सोनीपत हरियाणा के साथ कर दी। चार दिन पहले सुमन अपने घर से नीरज के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी तरह उसे वापस बुलाकर नाराज भाई रोहित, अभिषेक, राजीव, पति कृष्ण, जीजा जितेंद्र निवासी कुड़ाना जिला शामली ने पिटाई की और दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक पर शव लादकर बिनौली-दादरी मार्ग पर ईख के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्या की घटना में मृतका की मां और बुआ का भी नाम प्रकाश में आया।
वह दोनों घटना के दौरान वहां मौजूद थीं और उनके सामने ही सुमन की हत्या की गई। इसके बाद भी उन्होंने पुलिस को कुछ नहीं बताया। उनके अनुसार हत्या में शामिल रोहित, राजीव, कृष्ण, जितेंद्र और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर दो दरांती व बाइक बरामद की गई। फरार हत्यारोपी अभिषेक की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।