{"_id":"6406a55a2b4543855d048c26","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-500-places-baghpat-news-c-14-1-144763-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 500 जगहों पर होगा होलिका दहन, गुफा मंदिर पर आज से लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 500 जगहों पर होगा होलिका दहन, गुफा मंदिर पर आज से लगेगा मेला
Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यहां करीब 500 जगहों पर मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा, होली पर हुड़दंग करने वाले भी जेल जाएंगे। गुफा वाले बाबा के मंदिर पर मंगलवार से मेला लगेगा, जिस कारण हाईवे पर मार्ग परिवर्तित किया गया है।
बागपत क्षेत्र में करीब 45 जगहों पर होलिका दहन होगा तो बड़ौत क्षेत्र में 103 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसी तरह दोघट क्षेत्र में 31, बिनौली क्षेत्र में करीब 100, चांदीनगर क्षेत्र में 36, छपरौली क्षेत्र में 33, खेकड़ा क्षेत्र में 63, सिंघावली अहीर क्षेत्र में 62, बालैनी में 34, रमाला क्षेत्र में 30 स्थानों जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इन सभी होलिका दहन स्थलों का पुलिस ने निरीक्षण कर लिया है और इन जगहों पर मंगलवार को पुलिस तैनात रहेगी। जिससे वहां किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो सके। इसके साथ ही डायल-112 की गाड़ियों के लिए रूट तय किए गए है और वह लगातार गश्त करते रहेंगे।
विज्ञापन
-
होली पर हुड़दंग करने वाले जाएंगे जेल
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कुछ लोग शराब पीकर बाइकों को दौड़ाते हैं और वाहन लेकर घूमते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा और नियमित चेकिंग कराकर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। ठेकों की नियमित चेकिंग की जाएगी।
-
बागपत में मंगलवार सुबह चार बजे से होगा मार्ग परिवर्तित
- दिल्ली और गाजियाबाद की तरफ से बड़ौत जाने वाले भारी वाहनों को बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत भेजा जाएगा।
- शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ौत से अमीनगर सराय और पिलाना भट्टे से होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- बड़ौत की तरफ से आने वाले वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गांव से होते हुए बागपत भेजा जाएगा।
- हरियाणा की तरफ से बड़ौत और शामली जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड़ से राष्ट्र वंदना चौक होते हुए अमीनगर सराय से बड़ौत निकाला जाएगा।
- बागपत से बड़ौत की तरफ जाने वाले वाहनों को नैथला मोड़ से कोताना होते हुए बड़ौत भेजा जाएगा।