{"_id":"69a5e5a43e5761fdff0e5277","slug":"holika-dahan-took-place-at-790-places-in-the-district-security-arrangements-were-tight-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147685-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले में 790 जगह पर हुआ होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले में 790 जगह पर हुआ होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में सोमवार रात 790 जगहों पर होलिका दहन किया गया, जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। होलिका दहन के अवसर पर ढोल बजाकर होली के गीत भी गाए गए। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
शहर के होलिका चौक, पक्का घाट मंदिर के बाहर, गायत्री पुरम काॅलोनी, भूमिया मंदिर के सामने समेत अन्य स्थानों पर सोमवार रात होली पूजन शुरू किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे थे। देर रात होलिका दहन किया गया। इससे पहले ढोल की थाप पर होली के गीत गाए गए और गुलाल उड़ाकर होली की खुशियों का इजहार किया। जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। बागपत समेत बड़ौत, खेकड़ा, बालैनी, छपरौली, दाहा, दोघट, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत जिलेभर में 790 जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। वहीं होलिका चौक पर राजेश गौतम ने पूजन कराने के बाद होलिका दहन किया।
--
डीजे की धुन पर महिलाओं व युवाओं ने नृत्य किया
होलिका दहन होने पर जगह-जगह डीजे की धुन पर युवाओं व महिलाओं ने नृत्य किया। वहीं पुराना कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ होली के गीत गाए और गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाईं। वहीं बामनौली गांव के नागेश्वर मंदिर में भी लोगों ने होलिका दहन किया और होली के गीतों पर नृत्य किया।