फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   His every night passes like Deepawali...

उनकी हर रात गुजरती है दीपावली की तरह...

Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
His every night passes like Deepawali...
खेकड़ा। भैयादूज त्योहार के उपलक्ष्य में लोक साहित्य संस्कृति समिति खेकड़ा के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कवियों ने त्योहारों की महत्ता पर प्रकाश डाल सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कवि मयंक ने कहा कि प्यार मोहब्बत की बातें झूठ दिखाई देती हैं, हर आंगन में अब दीवार दिखाई देती है। कवि मुकेश कुमार ने कहा कि उनकी हर रात गुजरती है दीपावली की तरह, मैंने इक दीप जलाया तो बुरा मान लिया। कवि सुमित कुमार ने कहा कि भीड़ लगी बाजारों में पटाखे खरीद रहे, महंगाई बढ़ गई इतनी सब्जियां आंसू निकाल रही।
विज्ञापन

कवि गजेंद्र गजानन ने कहा कि कितनी बार मरे हो तुम कितनी बार मरे है हम, किस किसने बांटी कितनी खुशियां कितने गम। कवि आदित्य कुमार ने कहा कि बहन की खातिर रावण सर्वस्व लूटा बैठे, कौन सुरक्षा करे बहनों की घर घर आज दुशासन बैठे। कवि दीपक कुमार ने कहा कि नेता जी ने राष्ट्र पिता से किए प्रश्न हजार, आजादी की खुशहाली पर ये कैसे प्रहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि परीक्षित शर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन, भैयादूज संस्कृति में बहुत जरूरी है, भाई बहन का प्यार जगत में रहना बहुत जरूरी है। कवि नरेंद्र कुमार ने कहा कि देश में ना हो लड़ाई राम रहीम दोनों भाई, राम राज जैसा यहां राज बनाओ मिलकर सभी भाई। इस दौरान अनेक कवि और श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed