{"_id":"5900f6b24f1c1bbc62c0c056","slug":"hindu-yuva-vahini-protest-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
ठेके बंद कराने के लिए बड़ौत तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने सराय रोड और कोताना रोड पर खोले ठेकों के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी और सचिन वत्स के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और कोताना रोड पर कॉलोनी के बीच खोले शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सचिन वत्स ने कहा सराय रोड और कोताना रोड पर कई स्कूल है और यहां से छात्र-छात्राएं और महिलाओं का आना जाना रहता है। यहां अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। इस संबंध में पहले भी ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस संबंध में अवगत कराएंगे। इस अवसर पर रवि शर्मा, अजय तोमर, अंकित चौधरी, राहुल चौहान, सचिन, सूरज तोमर, रवि तोमर, रूपक तोमर आदि रहे।
वहीं सराय रोड पर मंदिर के नजदीक असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतलें तोड़े जाने पर हिंदू युवा वाहिनी बागपत के जिला प्रभारी जगदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और प्रशासन को चेतावनी दी वे अपने स्तर पर कार्रवाई करें अन्यथा संगठन खुद कार्रवाई करने पर विवश होगा। इसमें गुरु वचन सिंह एडवोकेट, कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
टटीरी में कई मकानों में पुलिस का छापा ः अग्रवाल मंडी टटीरी। अवैध शराब की ब्रिकी की सूचना पर पुलिस ने कई मकानों में छापामारी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को वहां से शराब नहीं मिली है।
ललियाना में धार्मिक स्थल, स्कूल के बीच ठेका
चांदीनगर। ललियाना गांव में स्थित शराब के ठेके का लोग विरोध कर रहे हैं, क्योंकि ठेका आबादी के बीच स्कूल और धार्मिक स्थल के पास है। ग्रामीणों ने कहा इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
सीएम को पत्र भेजकर ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा शराब का ठेका पहले गांव के बाहर सड़क पर था। पिछले दिनों उसको गांव के स्टैंड के पास स्थापित किया। वहां धार्मिक स्थल और स्कूल है। शराब पीकर लोग उत्पात मचाते हैं।
वहां से गुजरने वाली महिला, युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर फब्तियां कसते हैं। आए दिन झगड़ा होता है। गांव का माहौल खराब होने की संभावना बनी रहती है। इससे गांव में तनाव बना है।
ठेके का विरोध करने पर ठेका संचालक ने युवक रोहताश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। इस पर ब्रहम पाल, धर्मेंद्र, मोमिन के नाम लिखे हैं।