फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindu Vahini is promoting Sanatani culture: Sanjay Nath

सनातनी संस्कृति को आगे बढ़ा रही हिंदू वाहिनी : संजय नाथ

Sun, 12 Oct 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hindu Vahini is promoting Sanatani culture: Sanjay Nath
-ग्वालीखेड़ा के दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में हुआ संगठन का विस्तार
विज्ञापन


फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को सनातन हिंदू वाहिनी के संगठन विस्तार का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा, सनातनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को आगे बढ़ाया जा रहा। यह धरती श्रीराम व संत महापुरुषों की है। वह सनातनी धरोहर हमें सौंपकर गए हैं और हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अपने कर्मों से निष्ठा के साथ इसकी रक्षा करें। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं की वीडियो पोस्ट कर अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। वह लोग किसी अन्य धर्म से नहीं, बल्कि सनातनी धर्म के हैं। जिलाध्यक्ष श्रवणदास स्वामी ने संगठन में ग्वालीखेड़ा के पुष्पेंद्र कुमार को जिला संयोजक, बरनावा के लक्ष्य त्यागी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा कृष्णपाल, शोरण सिंह, ऋषिपाल, दाताराम, महेश, अभय, अजीत मलिक को संगठन में सदस्य मनोनीत किया। इस दौरान महंत डॉ. साधुराम स्वामी, महंत सेवानाथ, जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, मंडलाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, ऋषिराज शास्त्री, सागर शास्त्री, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed