फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hilvadi village conflict, tension

हिलवाड़ी गांव में संघर्ष, तनाव  

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hilvadi village conflict, tension
हिलवाड़ी गांव में संघर्ष में घायल महिला। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के हिलवाड़ी गांव में शनिवार की रात में धार्मिक स्थल में पानी भर जाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते-देखते लाठी-डंडे और पथराव चलने लगे और फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इससे गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 घायलों में एक पक्ष की अफसाना पत्नी अब्दुल, रीना पत्नी इम्तियाज और वहीद,  दूसरे पक्ष की मोहसिना पुत्री लियाकत और उसका भाई मौसीन निवासी हिलवाड़ी शामिल हैं। शनिवार की रात में गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल में गंदा भर गया। इसे लेकर पड़ोसी वहीद और मौसीन परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि तुमने अपना पानी धार्मिक स्थल में उतारा है।

विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनो पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed