खेकड़ा। क्षेत्र के बाजार में पुलिस चौकी के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। विद्युत कर्मियों ने टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई।
खेकड़ा के मुख्य बाजार में विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। बृहस्पतिवार दोपहर बाजार में पुलिस चौकी के पास उच्च क्षमता का विद्युत तार स्पार्किंग के साथ टूट गया। गनीमत रही कि कोई भी तार की चपेट में नहीं आया। व्यापारी नरेश जैन, राहुल जैन, विशेष जैन, धर्मेंद्र जैन, संदीप गुप्ता, नवीन जैन, अंकुर, संजय जैन आदि ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाल लाइन को बदलवाए जाने की मांग की। विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार का कहना हैं कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर टूटे तार को जुड़वाकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जर्जर हाल लाइन को भी बदलवाया जाएगा।