{"_id":"60772d4e8ebc3ee63965f62b","slug":"high-school-exam-canceled-and-12th-adjourned-baghpat-news-mrt534488631","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त और 12वीं की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त और 12वीं की स्थगित
विज्ञापन
बागपत। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ श्याम भारद्वाज ने चार मई से 14 जून तक चलने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने और चार मई से सात जून तक चलने वाली हाईस्कूल की परीक्षा को निरस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने हाईस्कूल के छात्रों की प्रोन्नति के लिए प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार करने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रोन्नति से संतुष्ट न होने वाले छात्रों को कोरोना संक्रमण की स्थिति के सुधार के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए एक जून को अग्रिम आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को परीक्षा से 15 दिन पूर्व बोर्ड की ओर से नोटिस जारी कर सूचना दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम भारद्वाज ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।
अगली कक्षा में शिक्षण में होगी परेशानी
बागपत। रेजोनेंस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने बताया कि परीक्षा निरस्त होने से शिक्षकों व छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। अगली कक्षा में कुछ परेशानियों भी आएंगी। बोर्ड ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों के हित में फैसला लिया है।
संक्रमण को देखते हुए बोर्ड का निर्णय सही
बागपत। जय पार्वती ग्लोबल पब्लिक स्कूल की संचालिका दीपा चौधरी का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बोर्ड की निर्णय सही है। बच्चे इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद ही अन्य परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, जिसके लिए इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन कराने का निर्णय सही है।
विज्ञापन
मेहनत हो गई खराब
बागपत। ग्लोबल पब्लिक स्कूल की छात्रा मयूरी जैन का कहना है कि परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की थी। परीक्षा की तैयारी में दिन-रात मेहनत की थी, अब बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर दी है, जिससे उसे मन माफिक नंबर नहीं मिलने का मलाल रहेगा।
12वीं में अध्ययनरत सत्यजीत राणा का कहना है कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। अब बोर्ड ने परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा पीछे हटने से एक ओर जहां तैयारियां करने का अधिक समय मिल गया है, वहीं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में विलंब होगा।