फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heva's wrestler won the prize wrestling

हेवा के पहलवान ने जीती इनामी कुश्ती

Mon, 09 Mar 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Heva's wrestler won the prize wrestling
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बागपत जनपद के अलावा अन्य शहरों और राज्यों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। 3100 रुपये की कुश्ती हेवा के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को हराकर अपने नाम की।
विज्ञापन

दंगल का उदघाटन चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. संजीव आर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता ग्रामीण भारत की पहचान है। सबसे पहली कुश्ती 500 रुपये की बागपत के मोसिन और लुहारी के अक्षित के बीच हुई। अक्षित लुहारी विजयी रहा। दूसरी कुश्ती हरियाणा सोनीपत के पहलवान रूपेश व लुहारी के गौरव के बीच 2500 रुपये की हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती हरियाणा के भूपेश व हेवा गांव के दीपक के बीच 3100 रुपये की हुई। इसमें हेवा गांव का पहलवान दीपक विजयी रहा। इसके अलावा अन्य इनामी कुश्ती भी देर शाम तक चलती रही। कुश्ती प्रतियोगिता का संचालक पहलवान ब्रह्मपाल एवं बिट्टू पहलवान ने संयुक्त रूप से किया। दंगल को सफल बनाने मेें वेदपाल खलीफा, अनिल पहलवान, सनी डांगी, दिनेश दांगी, जयवीर दांगी, अनित, देशपाल, बिट्टू पहलवान, चौधरी तेजपाल सिंह, चौधरी महिपाल सिंह, सुधीर दांगी, जितेंद्र दांगी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed