फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Herbal Garden will be ready by March

Baghpat News: भाजपा नेता को पहले वीडियो कॉल की, फिर मांगे रुपये

Sun, 05 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 05 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Herbal Garden will be ready by March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। साइबर ठगों ने भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक को पहले वीडियो कॉल की और फिर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये मांगे गए। बाद में पुलिस अधिकारी के नाम से कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 31 हजार 500 रुपये मांगे गए। जिसमें पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक अमित जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी को उसके मोबाइल पर फेसबुक मैसेंजर पर एक महिला की वीडियो कॉल आई। जिसे रिसीव करने के बाद उसने कट कर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अगले दिन महिला ने व्हाट्सएप कॉल कर उसे आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 20 हजार रुपये देने की मांग की, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए और नंबर ब्लाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे नंबरों से कॉल कर धमकी दी गई। आरोप लगाया कि 27 जनवरी को उसके पास एक पुलिस अधिकारी के नाम से कॉल आई और उसने एक युवक से संपर्क कर 31 हजार 500 रुपये देकर वीडियो डिलीट कराने के लिए कहा गया। बाद में उसे धमकी देकर रुपये मांगे गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed