फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health workers boycott work for two hours

स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Health workers boycott work for two hours
बागपत। नई स्थानांतरण नीति में बदलाव की मांग करते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया और मांग पूरी न होने पर 12 जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आह्वान पर जिला अस्पताल और सीएचसी पर कार्यरत चिकित्सक, फार्मेसिस्ट और कर्मचारी सुबह आठ बजे से 10 बजे तक स्वास्थ्य कार्य से विरत रहे। इस दौरान अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कर्मचारियों के स्थानांतरण ऑनलाइन मेरिट बेस पर किए जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थानांतरण नीति को स्थगित कर दिया गया। अब स्थानांतरण नीति में फेरबदल कर दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों का उत्पीड़न होगा। इस नीति में बदलाव किए जाने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो 12 जुलाई को महानिदेशालय का घेराव किया जाएगा। उधर, दो घंटे के कार्य बहिष्कार से सीएचसी पर पहुंचे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed