{"_id":"684b2d3a02b413c564060872","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-133045-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बूढ़पुर में 12 लोगों की मौत के बाद सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बूढ़पुर में 12 लोगों की मौत के बाद सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
रमाला। बूढ़पुर गांव में 15 दिन में 12 लोगों की हार्टअटैक से मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करने पहुंची। टीम ने घरों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बातचीत की तो अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।
गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। वहीं गांव में लोगों ने दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग की। बूढ़पुर गांव में पिछले पंद्रह दिन में 12 लोगों की मौत अचानक हुई। इनमें कोई ऐसा नहीं था जो पहले से बीमारी से पीडि़त था। किसी की सुबह को टहलते हुए सीने में दर्द होने के बाद मौत हुई तो कोई खेत में कार्य करते हुए और घर में सोते हुए मर गया। मृतकों में अधिकतर की उम्र 50-55 साल के बीच है। लोगों का मानना है कि गांव से नाला गुजरता है और इसमें दूषित व बदबूदार पानी रहता है। शुगर मिल का रसायन युक्त पानी भी इस नाले में डाला जाता है। इससे यहां का भूजल भी दूषित हो गया और गांव के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस तरह 12 मौत होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने उन सभी घरों में पहुंचकर बातचीत की, जिनमें मौत हुई है। इसके अलावा जिन घरों में लोग बीमारियों से ग्रसित हैं, वहां भी टीम पहुंची। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार के तौर पर दवाइयां भी दी गईं। इसके साथ ही लोगों को बताया गया कि शुक्रवार को गांव में जांच शिविर लगाया जाएगा।
--
नाले में दूषित पानी आने की कई बार प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन इस पर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। गांव में समुचित सफाई की जाती है, लेकिन नाले के दूषित पानी की बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। इससे भूजल दूषित हो गया है और इसके पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अब हार्टअटैक के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
-सचिन तोमर, ग्राम प्रधान
इस तरह से गांव में हार्टअटैक से 15 दिन में 12 मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग को तुरंत शिविर लगाकर जांच करनी चाहिए। इसके लिए मैने भी सीएमओ से बातचीत की और उनको बूढ़पुर के साथ ही अन्य गांवों में नियमित शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की। सीएमओ ने शुक्रवार को बूढ़पुर और उसके बाद अन्य गांवों में शिविर लगाने की बात कही है।
-डॉ. कुलदीप उज्ज्वल
--
दूषित जल का सेवन या संपर्क कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक जैसे मामले भी हो सकते हैं। ग्रामीणों से स्वच्छ पानी पीने और गंदे पानी से बचाव की अपील की गई है। गांव में शिविर लगाकर जांच की जाएगी और इसके बाद पूरी स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
-डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत