फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: बागपत को पांच चिकित्सक मिले, अन्य जल्द मिलेंगे

Sun, 10 Aug 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। जिले में चल रही चिकित्सकों की कमी जल्द पूरी होगी, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग को पांच चिकित्सक मिल गए हैं। इनके चार्ज लेने के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 100 से अधिक चिकित्सकों की कमी चल रही है। जिला अस्पताल में 15 चिकित्सक चाहिए तो जिले की सीएचसी व पीएचसी पर 85 चिकित्सकों की आवश्यकता है। कई उप स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां चिकित्सक ही नहीं हैं और फार्मासिस्ट ही मरीजों की जांच कर दवाई देते हैं। जिले को पांच चिकित्सक मिल गए हैं। इनमें तीन सीएचसी के लिए व दो जिला अस्पताल के मिले हैं। इनमें डाॅ. तुषार गुप्ता, डाॅ. राहुल गुप्ता व डाॅ. पंकज सिंह सहित पांच चिकित्सक शामिल हैं। इनके चार्ज लेने के बाद सीएचसी व पीएचसी और जिला अस्पताल में भेजा जाएगा। इससे मरीजों को समय से उपचार मिल सकेगा। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि चिकित्सकों ने अभी चार्ज नहीं लिया है और चार्ज लेने के बाद इन्हें केंद्रों पर भेजा जाएगा। जिला अस्पताल में जो चिकित्सक सीएचसी से भेजे गए हैं, उन्हें वापस सीएचसी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed