{"_id":"6868325998d5b65e300a23e6","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-134300-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डायलिसिस विभाग की मशीनें भी डायलिसिस पर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डायलिसिस विभाग की मशीनें भी डायलिसिस पर आई
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग की मशीनें भी डायलिसिस पर आ गई हैं। पिछले 15 दिन से एक मशीन खराब थी और अब दूसरी मशीन भी खराब हो गई। दो मशीनों के खराब होने के कारण मरीजों को डायलिसिस के लिए तीन दिन बाद का समय दिया जा रहा है।
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर वर्ष 2022 में शुरू किया गया। यहां छह मशीनें लगाई गई। इनमें दो मशीनें पॉजीटिव वाली हैं, इनसे हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों की डायलिसिस की जाती है, जबकि चार मशीनें नेगेटिव हैं और इनसे अन्य सभी तरह के मरीजों की डायलिसिस की जाती है। डायलिसिस कराने के लिए यहां केवल बागपत ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के मरीज भी आने लगे। यहां रोजाना 10 से 12 मरीजों की डायलिसिस होती है। मगर 15 दिन से पॉजीटिव वाली एक मशीन खराब हो गई और इस तरह पॉजीटिव की केवल एक मशीन बची है। अब डायलिसिस की नेगेटिव वाली भी एक मशीन खराब हो गई। यहां मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी पॉजीटिव मशीन के खराब होने के कारण हो रही है क्योंकि पॉजीटिव मशीन से डायलिसिस कराने के लिए रोजाना सात से आठ मरीज आते हैं, जबकि एक मशीन से केवल तीन से चार मरीजों की डायलिसिस होती है। अन्य को तीन दिन बाद डायलिसिस कराने का समय दिया जा रहा है।
--
रात 11 बजे तक हो रही डायलिसिस
वहां पहले शाम पांच बजे तक डायलिसिस होती थी, लेकिन जब से पॉजीटिव मशीन खराब हुई तो रात में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है। जहां रात 11 बजे तक मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। ऐसे में मरीजों को भी देर रात तक वार्ड में रुकना पड़ रहा है और उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
--
डायलिसिस का घटाया समय
पहले मरीजों की चार घंटे तक डायलिसिस हाेती थी, लेकिन जब से पॉजीटिव मशीन खराब हुई है तो ढाई से तीन घंटे में मरीज की डायलिसिस की जा रही है। समय कम होने के कारण मरीजों को भी परेशानी हो रही है। अभी डायलिसिस मशीन ठीक होने में तीन से चार दिन इंतजार करना पड़ेगा।
-- -
डायलिसिस की पॉजीविट मशीन खराब होने के कारण परेशानी हो रही है। डायलिसिस करने के लिए तीन दिन बाद की तारीख दी जा रही है। -
चरण सिंह, खेकड़ा
पॉजीटिव मशीन खराब होने के कारण देर रात तक मरीज को रुकना पड़ रहा है। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। पता नहीं मशीन कब सही होगी। -अमित, बिनौली
--
वर्जन
डायलिसिस की एक मशीन खराब थी। जल्द ही पार्ट मंगवाकर सही कराया जाएगा। दूसरी मशीन किस कारण से खराब हुई है, इसको भी दिखवाया जा रहा है। इनको जल्द ही ठीक कराकर शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. तीरथलाल, सीएमओ