फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: जिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 11 Aug 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। जिला अस्पताल में शनिवार देर रात नवजात की मौत होने पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। उधर रविवार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी अंकुर ने बताया कि चार दिन पहले उसकी पत्नी अंशु का जिला अस्पताल में प्रसव हुआ। उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी पत्नी अंशु और नवजात बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती रखा। चिकित्सकों ने उनसे कहा कि बच्चा ठीक है और उसे अलग एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। आरोप लगाया कि चार दिन तक बच्चे से उनको मिलने भी नहीं दिया गया। आरोप है कि चिकित्सकों ने नवजात के उपचार में लापरवाही बरती और इस कारण शनिवार रात नवजात की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा बढ़ने पर सीएमएस डॉ. एमएस मलिक ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया। वहां पर पुलिस के सामने भी काफी देर तक नवजात के परिवार वाले हंगामा करते रहे। शिकायत मिलने पर सीएमएस ने भी जांच शुरू करा दी। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
नवजात के फेफड़ों का सैंपल लिया
नवजात की मौत होने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसका शरीर पूरी तरह विकसित होने के कारण मौत होने के कारणों का पता नहीं चल सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सक ने नवजात के फेफड़ों का सैंपल लिया, जिसकी मेरठ मेडिकल में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन-
जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। सोमवार तक रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एमएस मलिक, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed