{"_id":"64639ad1e0deba3d510ebde4","slug":"health-is-bad-due-to-heat-sun-and-heat-is-troubling-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1314-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्मी से हाल बेहाल, धूप और लू कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्मी से हाल बेहाल, धूप और लू कर रही परेशान
विज्ञापन
-तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जरूरी कामों से ही बाहर निकल रहे लोग
फोटो - 18
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तपिश और लू के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के चलते दोपहर में नगर के मार्ग और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है।
धूप तेज होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। गर्मी और लू से त्वचा झुलस रही है। पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। लोगों को घर के अंदर भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। दोपहर में जरूरी काम के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलने के अलावा खाली पेट न रहने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर तेज बुखार और डायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है और समय पर उचित उपचार न मिलना खतरनाक साबित हो सकता है।
-- -
गर्मी के कारण तेज बुखार के साथ डायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्म हवा से हिट स्ट्रोक का खतरा रहता है। गर्मी से बचाव के लिए ताजे फल व हरी सब्जी के अलावा अधिक से अधिक पेयजल पदार्थो का सेवन करना चाहिए। - डॉ़ विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक