{"_id":"635ac77e0381ae1b88563f93","slug":"health-department-team-reached-daha-baghpat-news-mrt6111627191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
दोघट। चौगामा क्षेत्र में लगातार डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को दाहा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम खानापूर्ति कर वापस लौट आई। ग्रामीणों ने फॉगिंग कराने की मांग की।
दाहा गांव में रहने वाले प्रिंस, आदित्य राणा, प्रिया, लोकेश, प्रवेश, सीमा, पिंकी, विकास राणा, भंडाराम, सुनीता पत्नी इंद्रपाल, पुष्पा पत्नी हरेंद्र, रिया पुत्री विरेंद्र सहित कई लोग डेंगू और बुखार से ग्रस्त हैं। जो मेरठ, दिल्ली व नोएडा के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर भड़ल, धनौरा गांव में भी मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से ग्रामीण चिंतित हैं। विनोद राणा, बिल्लू राणा, विकास राणा आदि ने बताया कि डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप होने के बाद से ग्रामीण लगातार फॉगिंग कराने की मांग कर रहे है, लेकिन फॉगिंग नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन
सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची, लेकिन खानापूर्ति कर वापस लौट आई। जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उधर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण मरीजों के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। दोबारा टीम भेजकर डेंगू के मरीजों के परिवार वालों व आसपास रहने वालों की जांच कराई जाएगी।