हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के अफसर
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाएं जा रहे पल्स पोलिया अभियान के तहत रविवार को बावली रोड स्थित मदरसे कासिम उलूम में एक टीम बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने गई थी, लेकिन टीम वहां से बिना किसी को बताएं बाक्स व रजिस्ट्रर रखकर गायब हो गई थी। घंटों के बाद जब टीम नहीं पहुंची तो मदरसे के बच्चों ने पहले स्वयं एक-दूसरे को पोलिया खुराक पिलाई, बाद मेें मोहल्ले के बच्चों को। लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक मेें प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने टीम को जमकर हड़काया। सीएचसी अधीक्षक का कहना था कि टीम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।