{"_id":"64a5bd7d948b16b8270ff695","slug":"health-department-has-identified-17-sensitive-areas-of-rural-and-city-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2934-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए ग्रामीण और शहर के 17 संवेदनशील क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए ग्रामीण और शहर के 17 संवेदनशील क्षेत्र
Thu, 06 Jul 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में 17 संवेदनशील गांव और मोहल्ले चिह्नित किए गए है। इन गांवों और मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए ग्राम प्रधान और ईओ को पत्र जारी किया गया है।
संचारी अभियान के नोडल अधिकारी डिप्टी सीमएओ डॉ. मसूद अनवर ने बताया कि जिले में एक जुलाई से संचारी नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आशा घर-घर जाकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक कर रही है। आशा बीमार लोगों की सूची तैयार कर उनकी स्लाइड भी तैयार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 18 गांव और मोहल्ले संवेदनशील चिह्नित किए गए है। उन्होंने बताया कि बड़ौत में नेहरु रोड, गांधी बाजार और गुराना रोड, छपरौली ब्लॉक में असारा और टांडा गांव, बिनौली ब्लॉक में दाहा, दोघट और भड़ल गांव, बागपत ब्लॉक में फैजपुर निनाना, खेकड़ा ब्लॉक में रटौल कस्बा और लहचौड़ा गांव, बागपत नगर पालिका में माता कालोनी, कोर्ट रोड और पुराना कस्बा को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। चिह्नित किए गए स्थानों पर सफाई कराने के लिए ग्राम प्रधान और ईओ को पत्र जारी किया गया है। विभाग की ओर से भी इन क्षेत्रों में सर्वे अभियान चलाकर बुखार के मरीजों की स्लाइड तैयार कराई जा रही है।