फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health, 172 infected including bank employees

स्वास्थ्य कर्मी व बैंक कर्मचारी सहित 172 संक्रमित

Sun, 09 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Health, 172 infected including bank employees
बागपत। जिले में रविवार को जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी सहित 172 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोविड अस्पताल में तीन मौत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दो की पुष्टि की है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 6404 और मरने वालों की संख्या 95 हो गई। जिले में 2153 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी। सर्विलांस की टीम संक्रमित और उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी के अतिरिक्त रविवार को मीतली, लुहारा, अमीनगर सराय, बिलोचपुरा, राजपुर खामपुर, निवाड़ा, फतेहपुर पुट्ठी, सिसाना, ब्राह्मण पुट्ठी, नैथला, पदड़ा, निनाना, निरोजपुर गुर्जर, सुल्तानपुर हटाना, शिकोहपुर, क्यामपुर, जैन मोहल्ला, सब्जी मंडी बड़ौत, गुराना रोड, लुहारी, जोनमाना, हिलवाड़ी, कासिमपुर, बावली रोड, बिजरौली, बरवाला, बामनौली, पुसार, टीकरी, पिचौकरा, रमाला, मवींकला, रटौल, बड़ा गांव, सुभानपुर, डूंडाहेड़ा, खेकडा कस्बा, काठा, बाखरपुर बालैनी, सिंघावली अहीर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील करके सैनिटाइजेशन कराया गया है। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। सील किए गए क्षेत्र में जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed