फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Headmaster and two teachers suspended, Shikshamitra's salary stopped

Baghpat News: प्रधानाध्यापक और दो शिक्षिका निलंबित, शिक्षामित्र का रोका वेतन

Thu, 01 Aug 2024 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 01 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Headmaster and two teachers suspended, Shikshamitra's salary stopped
बिनौली। जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षिकाओं और शिक्षा मित्र के बीच चल रहे विवाद में बुधवार को बीएसए ने कार्रवाई कर दी है। बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्याक मंजू देवी, सहायक अध्यापक रीनू और मोनिका को निलंबित कर शिक्षामित्र मीनू धामा का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र मीनूू धामा और शिक्षिका सोनिया के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी बीईओ स्तर पर जांच चल रही थी। 20 जुलाई को दो शिक्षिकाओं के विवाद में एक शिक्षिका के पति ने दूसरी शिक्षका के साथ स्कूल में पहुंचकर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर शिक्षिका और प्रधानाध्यापक ने युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। बीएसए गीता चौधरी ने मामले की जांच बीईओ राशिद अनवर सिद्दीकी को सौंपी थी। बुधवार को बीएसए ने बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक सहित दोनों शिक्षिका को निलंबित कर दिया और शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

---
शिक्षकों के विवाद के कारण कम हो रहे थे बच्चे
स्कूल में शिक्षकों के विवाद के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूल में लगातार बच्चों की संख्या कम हो रही थी। बीईओ राशिद अनवर सिद्दीकी ने बताया कि स्कूल में 122 बच्चों का नामांकन था, मगर विवाद के कारण अब स्कूल में बच्चों की संख्या घटकर 39 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------
छुट्टी को लेकर हुआ विवाद, रजिस्टर में लगाती थी व्हाइटनर


बागपत। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं और शिक्षामित्र के बीच छुट्टी को लेकर विवाद था। वह आपस में एक ही दिन छुट्टी जाने को लेकर झगड़ा करती थीं। बीईओ की रिपोर्ट में उपस्थिति रजिस्टर पर जगह-जगह व्हाइटनर भी लगा हुआ मिला। उनको समझाने के बावजूद स्कूल में विवाद बढ़ता जा रहा था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।




दो शिक्षक किए जाएंगे संबद्ध



बीएसए के अनुसार वहां से प्रधानाध्यापक व दो शिक्षिकाओं को निलंबित किए जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखना है। इसलिए वहां अन्य जगह से दो शिक्षकों को संबद्ध किया जाएगा। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
---
वर्जन- स्कूल में शिक्षिकाओं और शिक्षा मित्र के बीच चल रहे विवाद की रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। जांच के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक और दो शिक्षिकों को निलंबित कर दिया और शिक्षक मित्र का वेतन रोक दिया है। -राशिद अनवर सिद्दीकी, बीईओ बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed