फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head constable's son shot

हेड कांस्टेबल के बेटे को गोली मारी

Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सादुल्लापुर गांव में बाइक से समन तामिल करने जा रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनके बेटे से पूर्वी यमन नहर पर तीन बदमाशों ने नौ हजार रुपये, मोबाइल आदि लूट लिए। इसी दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से रवि गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बुढ़ेडा निवासी ब्रजपाल सिंह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे रवि के साथ बाइक सवार बड़ौत के सादुल्लापुर गांव में समन तामील करने जा रहा था। पूर्वी यमन नहर पर बिचपड़ी गांव के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर चाकू से हमला कर दिया। रवि के पैर में गोली लग गई, जबकि ब्रजपाल सिंह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उनसे करीब नौ हजार रुपये, दो मोबाइल और अन्य सामान लूटकर ले गए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। बाद में मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। घायल रवि को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और बदमाशों को जंगल में तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed