फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head constable beaten up, uniform torn for refusing to drive in the wrong direction

Baghpat News: गलत दिशा में गाड़ी चलाने से मना करने पर हेड़ कांस्टेबल को पीटा, वर्दी फाड़ी

Fri, 20 Mar 2026 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Head constable beaten up, uniform torn for refusing to drive in the wrong direction
-बड़ागांव टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ दो स्कापियों गाड़ियों में सवार युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव टोल प्लाजा पर बुधवार रात दो स्कार्पियो गाड़ियों में सवार युवकों ने चेकिंग कर रहे हेड कांस्टेबल अजय त्यागी पर हमला कर दिया। युवकों ने हेड कांस्टेबल की पिटाई कर उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हेड कांस्टेबल अजय त्यागी ने बताया कि वह बुधवार रात अपने साथी कांस्टेबल ऋषिपाल, सत्यवीर और अमीन के साथ टोल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज गति से आ रही दो स्कार्पियो गाड़ियों को उन्होंने रुकवाया। त्यागी ने युवकों को सही दिशा में गाड़ी चलाने को कहा और गाड़ियों के फोटो खींच लिए। इस बात पर दोनों गाड़ियों में सवार पांच युवकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने अजय त्यागी की पिटाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। साथी पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी गाड़ियों के साथ भाग निकले। घायल हेड कांस्टेबल अजय त्यागी का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-पुलिस की जांच और कार्रवाई
हमलावरों के भाग जाने के बाद घायल हेड कांस्टेबल अजय त्यागी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed