{"_id":"6318d51f59e64b1c151093d2","slug":"harshit-and-doli-win-the-prize-by-hitting-the-right-target-baghpat-news-mrt6042947167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित और डोली ने सटीक निशाना साध जीता ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षित और डोली ने सटीक निशाना साध जीता ईनाम
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कालेज में बुधवार को 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका वर्ग की जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में बिनौली के हर्षित राठी और बालिका वर्ग में बड़ौत की डोली पहले स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य मूलचंद और अवध कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉक के निशानेबाजों ने भाग लेकर निशाना साधा। प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में बिनौली के हर्षित राठी पहले, बिनौली का अंश तोमर दूसरे और पिलाना का विरल ढाका तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में बड़ौत की डोली पहले, छपरौली की मानसी दूसरे और दीपांशी तीसरे स्थान पर रही। 17 वर्ष आयु वर्ग की बालक वर्ग में बागपत का अनिकेत चौहान पहले स्थान पर, बिनौली का वंश चिकारा दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में बड़ौत की अक्षिता पहले और छपरौली की खुशी दूसरे स्थान और एंजल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
19 वर्ष आयु वर्ग में पिलाना का शोएब खान पहले स्थान पर, सचिन यादव दूसरे और छपरौली का छविराम तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में छपरौली की दीपिका पहले, नैन्सी दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत मुख्य अतिथि प्रमोद पंवार ने विजेता निशानेबाजों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पीटीआई आकाश कुमार, संजय, राजेश, सरोज, विजय कुमार, अर्जुन, विकास, राजीव कुमार, बिट्टू मौजूद रहे।