फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Harsh in boys category and Ankush ran fastest in girls category

बालक वर्ग में हर्ष और बालिका वर्ग में अंकुश दौड़ी सबसे तेज

Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Harsh in boys category and Ankush ran fastest in girls category
बागपत के मवीकलां गांव स्थित किसान इंटर कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते विजेता ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से बृहस्पतिवार को मवींकला के किसान इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ग्रामीण बालक, बालिका वर्ग की खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में हर्ष और बालिका वर्ग में अंकुश प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव व विधायक योगेश धामा ने किया। विधायक योगेश धामा ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में हुई बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में अंकुश, चार सौ मीटर में साक्षी व आठ सौ मीटर में ईशा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में हर्ष, आठ सौ मीटर में अभिषेक व 15 सौ मीटर और तीन हजार मीटर में कोकिल पहले स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की लंबीकूद में शना और बालक वर्ग में विक्त्रसंत, ऊंचीकूद में अश्वनी प्रथम स्थान पर रहा। गोलाफेंक में रवि व पूनम, महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में खेकड़ा ब्लॉक और वालीबॉल प्रतियोगिता में बिनौली ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed