फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Happu gang accused of threatening bullying, farmer paste poster of house for sale

हप्पू गैंग के शातिर पर धमकाने का आरोप, किसान ने चस्पा किए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Fri, 09 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Happu gang accused of threatening bullying, farmer paste poster of house for sale
बड़ौत के बावली गांव में मकान के गेट पर चस्पा मकान बिकाऊ का पोस्टर - फोटो : BARAUT
सीओ बोले, दोनों पक्षों में चल रह विवाद, जांच शुरू की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। शातिर अपराधी अजीत हप्पू गैंग के बदमाश की धमकी से परेशान होकर किसान ने बावली गांव स्थित आवास पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। दोनों पक्षों में पहले से विवाद चला आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बावली गांव के पीड़ित विनोद का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चला आ रहा है। विनोद का आरोप है कि गांव का युवक हप्पू गैंग में सक्रिय है। उसे शक है कि उसकी गतिविधियों की जानकारी हम पुलिस तक पहुंचाते हैं। इसी वजह से उन्हें धमकाया जा रहा है। धमकी से परेशान होकर ही अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर पोस्टर चस्पा कर दिया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर पता लगा कि दोनों पक्षों के बीच अदालत में मुकदमा चल रहा है। एक मुकदमा मकान पर पोस्टर लगाने वाला व्यक्ति हार चुका है, जबकि दूसरा मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। एक माह पहले दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया था। पंपलेट पुलिस-प्रशासन को दबाव में लेने के लिए चिपकाए गए हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed