फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Half the room inspectors will be external, subject teachers will not give duty

आधे कक्ष निरीक्षक होंगे बाहरी, विषय के शिक्षक नहीं देंगे ड्यूटी

Sat, 25 Jan 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Half the room inspectors will be external, subject teachers will not give duty
आधे कक्ष निरीक्षक होंगे बाहरी, विषय के शिक्षक नहीं देंगे ड्यूटी
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर है। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर आधे कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के रहेंगे। जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए हैं 38 केंद्र बनाए गए हैं।
निर्देश में डीआईओएस ने कहा कि बाहरी कक्ष निरीक्षकों से ड्यूटी ली जाए। नियम को तोड़ा गया तो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिन अध्यापकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाए, उन अध्यापकों के लिए परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। आई कार्ड को प्रधानाचार्य प्रमाणित करेंगे और डीआईओएस के हस्ताक्षर भी रहेंगे। 40 परीक्षार्थियों तक दो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी। बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाए।
विज्ञापन

----------------
इनसेट
दुरुस्त करें सीसीटीवी व्यवस्था
बागपत। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर लें, जहां तकनीकी खामी आ रही हैं। उन्हें ठीक कर लें। परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इनसेट
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बागपत। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, जीआईसी दाहा, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, श्री लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानक वासी गल्र्स इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बिराल, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, चौधरी चरण सिंह वैदिक कॉलेज फैजपुर निनाना, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलैरा, विवेकानंद विद्यालय गोठरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed