{"_id":"62ae162f1c92b1344730b86e","slug":"half-of-khekra-supply-stalled-due-to-transformer-blowing-kahkra-news-mrt593432476","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे खेकड़ा की आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे खेकड़ा की आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
खेकड़ा मे रेलवे रोड पर फुंके ट्रांसफार्मर को हटाते विद्युत निगम के कर्मचारी
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे खेकड़ा की आपूर्ति रही ठप
बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा नगर के विद्युत फीडर नंबर एक का ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला रामपुर और मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण रात भर नगर का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम ने खेकड़ा नगर को बिजली आपूर्ति देने के लिए तीन फीडरों मे बांटा हुआ है। नगर के मोहल्ला रामपुर और मुख्य बाजार को बिजली आपूर्ति देने वाला 430 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फुंक गया। इससे मोहल्ला रामपुर और मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों ने फुंके ट्रांसफार्मर को रात में नहीं बदलवाया। इस कारण नगर का आधा हिस्सा रात भर अंधेरे मे डूबा रहा। शनिवार की सुबह लोगों को पेयजल सप्लाई न मिलने पर परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे निगम के कर्मचारियों ने फुंके ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। फुंके ट्रांसफार्मर को हटवाकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।