फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   half marathon

हाफ मैराथन में दौड़े 200 धावक, रवि ने मारी बाजी

Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
half marathon
हाफ मैराथन में दौड़े 200 धावक, रवि ने मारी बाजी
विज्ञापन

बागपत। स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के मौके पर एक हाफ मैराथन का आयोजन इंस्टीट्यूट से किया। 200 धावकों ने भाग लिया। वहीं प्रथम आने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया।
मैराथन का शुभारंभ खेल अधिकारी सरिता रानी और इंस्टीट्यूट के चेयरमैन नागेंद्र गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन रिवार पार्क से बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम तक निर्धारित थी। इसमें 200 धावकों ने पंजीकरण कराने के बाद प्रतिभाग किया। दौड़ का रूट बागपत चौराहा, अहेड़ा, पाबला, खट्टा प्रहलादपुर से होते हुए महरामपुर, सैदपुर से होते हुए त्रिलोक तीर्थ धाक तक पहुंची। चेयरमैन नागेंद्र गोयल ने बताया 200 प्रतिभागियों में से 100 यह मैराथन दौड़ को पूरा किया है। विजेता धावकों को एसडीएम खेकड़ा राजपाल सिंह और खेल अधिकारी सरिता रानी ने मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रथम स्थान रवि कुमार, द्वितीय स्थान उपेंद्र और तृतीय स्थान शंकर ने प्राप्त किया। एसडीएम राजपाल सिंह ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और आयोजकों की ओर से इस कार्य की सराहना की। प्राचार्य दिनेश कुमार ने भी सम्मानित किया। इसमें प्रवीण कुमार मालिक, सोनिया त्रिखा, सतीश कुमार, बृजमोहन शर्मा, पारस शर्मा, ज्योति शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed