फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Half a dozen vehicles collided on the National Highway in fog

कोहरे में नेशनल हाईवे पर भिड़े कई वाहन

Fri, 10 Dec 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen vehicles collided on the National Highway in fog
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे स्थित पाली गांव के पास दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए वा? - फोटो : BAGHPAT
- गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली से कार के टकराने के बाद अन्य कार व कैंटर भी टकराए, चार लोग घायल
विज्ञापन

- नेशनल हाईवे पर बनी जाम की स्थिति, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जाम खुलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह को कोहरे का कहर दिखाई दिया। पाली गांव के पास कोहरे में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य वाहन भी इससे टकराते रहे। आधा दर्जन वाहन एक के पीछे एक टकराए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस नेघायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जाम खुलवाया।
कोहरा होने के कारण शुक्रवार सुबह को गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पाली गांव के पास पीछे से एक कार टकरा गई। इससे ट्रैक्टर-ट्राली नेशनल हाईवे पर ही पलट गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा सांकरौद निवासी मिंटू त्यागी और कार चालक बड़ौत निवासी निखिल राणा घायल हो गए। घना कोहरा होने के कारण सड़क पर क्षतिग्रस्त कार व ट्रैक्टर-ट्राली होने से अन्य चार वाहन भी टकरा गए। इनमें दो कार और कैंटर शामिल रहे, जिनमें सवार दो लोग भी घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वहां से वाहनों को आगे निकलवाया। ट्रैक्टर-ट्राली चालक के परिजनों को बुलाकर सड़क से गन्ने उठवाए गए। क्षतिग्रस्त कार भी सड़क से हटाई गई। इसके बाद ही स्थिति सामान्य हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़े थे। घायल होने वालों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कैंटर चालक के साथ की मारपीट
जब ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से कार की टक्कर हुई तो कोहरे के कारण पीछे आ रहा एक कैंटर भी इससे टकरा गया। कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और कैंटर चालक के साथ मारपीट कर दी। वह किसी तरह बचकर भाग गया। इसके बाद भी वाहन भिड़ने का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed