{"_id":"5e404c3a8ebc3ee60a4f9a66","slug":"halakan-driver-from-six-km-jam-on-highway-baraut-news-mrt4681198114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छह किलोमीटर लंबे जाम से लोग हलकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छह किलोमीटर लंबे जाम से लोग हलकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर छह किमी जाम से चालक रहे हलाकान
बड़ौत। नगर की तरफ आने वाले मार्ग पर रविवार को पूरे दिन जाम का झाम रहा। चालक वाहनों को लेकर घंटों जाम मेें फंसकर परेशान रहे। इस दौरान पुलिस को भी यातायात सुचारु कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम इतना भीषण था कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्वी यमन नहर के पास औद्योगिक पुलिस चौकी के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुल निर्माण होने के कारण चौकी के पास रास्ता काफी संकरा हो जाता है। इस कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार सुबह से ही जाम जैसे हालात हो गए। इसके चलते बड़ौली से लेकर छपरौली चुंगी तक करीबन छह किलोमीटर तक वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। इतना ही नहीं पूर्वी यमन नहर से चालकों ने गाड़ियां निकालनी शुरू की तो इस मार्ग पर भी जाम लग गया। इसके अलावा बिजरौल रोड पर भी हालात ऐसे ही हो गए। पुलिस पूरे दिन इधर से उधर भागती रही। आलम यह था कि वाहन चालकों को बड़ौत पार करने के लिए तीन से चार घंटे का समय लग गया। वाहन चालक पुलिस-प्रशासन को कोसते दिखाई दिए। बच्चे वाहनों में बैठे भूख से बिलखते दिखाई दिए।