फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Guidelines not shown in the markets

दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद खुले बाजार

Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Guidelines not shown in the markets
बागपत। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को नगर के बाजार खुल गए। बाजारों में लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया। दुकानों से लेकर सब्जी और फलों के ठेलों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जिले में सोमवार से शुक्रवार पांच दिन बाजार खोलने की अनुमति दी जबकि दो दिन की साप्ताहिक बंदी के निर्देश हैं। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किरयाना से लेकर कपड़े और मोबाइल की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सब्जी और फलों के ठेलों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आए। कोतवाली पुलिस ने नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना रोड बाजार और पुराना कस्बा में भ्रमण कर संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बड़ौत में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार सुबह बाजार खुले तो काफी भीड़ उमड़ी। इससे कई जगह जाम लग गया। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भूल गए। तमाम लोग बिना मास्क लगाए भी दिखाई दिए। दुकानों पर भीड़ लगी तो गाइडलाइन तार-तार हो गई। शाम सात बजे के बाद भी काफी दुकानें खुली और सड़कों पर काफी आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से जनजीवन पटरी पर आने लगा है। नगर के बाजार में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। साप्ताहिक बंदी के बाद बाजार खुलने पर लोगों ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की। इस दौरान गाइडलाइन का पालन करना भूल गए। बाजार में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। कुछ लोग बाजार में बिना मास्क घूमते नजर आए। पुलिस भी लोगों की लापरवाही के सामने बेबस है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि बाजार में कोविड नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।
बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बाजारों में नियमों का पालन न करने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।-डॉ. आरके टंडन, सीएमओ, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed