{"_id":"62321cb0a0ef0e0f46619c06","slug":"guards-and-personnel-assaulted-for-stopping-them-from-going-out-in-the-middle-of-the-movie-baraut-news-mrt580711175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म के बीच बाहर जाने से रोकने पर आई म्यूजिका सिनेमा में गार्ड व कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म के बीच बाहर जाने से रोकने पर आई म्यूजिका सिनेमा में गार्ड व कर्मचारियों से मारपीट
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित आई म्यूजिका सिनेमा में मंगलवार देर रात मूवी के बीच बाहर जाने से रोकने पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने गार्ड व कर्मचारियों से मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, आई म्यूजिका सिनेमा के प्रबंधक ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
शामली जनपद के एक गांव के एक दर्जन से अधिक युवक बिनौली रोड स्थित आई म्यूजिका सिनेमा में गत देर रात मूवी देखने आए थे। मूवी के बीच युवक बाहर जाने लगे तो वहां पर तैनात गार्ड नीटू निवासी बामनौली ने रोकने का प्रयास किया। युवकों ने कहा कि वे अभी वापस आ रहे हैं। गार्ड ने इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों व गार्ड ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। वहीं, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस बाबत कोतवाली पुलिस का कहना है कि आई म्यूजिका सिनेमा मैनेजर सुधाकर ने 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।