फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Greening with Holika also combustion

होलिका के साथ हरियाली का भी दहन

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
 पिछले कुछ समय से होलिका दहन स्थलों का विस्तार हुआ है। खासकर शहरों में। जहां परंपरा के नाम पर हर बार हरियाली से खिलवाड़ करते हुए सैकड़ों पेड़ों का दहन कर दिया जाता है। इतना ही नहीं कार्बन का उत्सर्जन कम होने से मानव जीवन भी प्रभावित होगा। जहां पर पहले से ही प्रदूषण लोगों के लिए एक चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


 वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह और वन रक्षक सुनील शर्मा के अनुसार एक विकसित पेड़ मानव जीवन को अपने पूरे कार्यकाल में करीब 15.60 लाख रुपये कीमत की सेवाएं देता है। इसमें मानव शरीर से निकलने वाली कार्बन के उत्सर्जन से लेकर दूसरी तमाम चीजें प्राप्त होती है।
विज्ञापन


एक यूकेलिप्टस के पेड़ को तैयार होने में 8 से 10 वर्ष और नीम, शीशम आदि के पेड़ को तैयार होने में 20 से 25 वर्ष का वक्त लगता है। इतना ही नहीं एक सामान्य पेड़ की लकड़ी करीबन तीन होलिका जल जाती है। यानी एक पेड़ जिसके रोपण से तैयार होने तक लोगों के वर्ष गुजर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली-गली लगती है होलिका
बड़ौत। एक वक्त था जब गांवों मेें एक स्थान पर होली लगने की परंपरा थी। जहां होलिका दहन के समय पूरे गांव के लोग एकत्र होते थे और पूरे वर्षभर जुटाई गई लकड़ी को होलिका में लगते थे। उसी का होली में दहन करते थे।


लोग एक साथ मिल कर होलिका दहन करते थे। इससे परंपरा के साथ ही भाईचारा बढ़ता था। गांवों में तो नहीं शहरों में यह परंपरा अब तार-तार हो गई है। अब शहर की गली-गली होलिका लगाई जाने लगी है। इस वजह से लकडि़यों की मात्रा भी काफी अधिक लगती है। लोगों को सोचना होगा कि पर्यावरण को सुरक्षित बचाने के लिए अभी से विचार करने की जरूरत है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed