{"_id":"63e3f03e2a6d04427605f2c2","slug":"green-house-became-winner-in-football-match-baraut-news-c-14-1-110088-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: फुटबॉल मैच में ग्रीन हाउस बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: फुटबॉल मैच में ग्रीन हाउस बना विजेता
Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखाते छात्र
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को फुटबॉल मैच में ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को हराकर जीत हासिल की। अन्य खेलों में भी जीतने के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
तीसरे दिन खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा किया। कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए जितनी महत्वपूर्ण पढ़ाई है, उतना ही महत्वपूर्ण खेलकूद में प्रतिभाग करना है, क्योंकि खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास भी होता है। बच्चों को नई-नई चीजों को सीखने को मिलता है।
तीसरे दिन फुटबॉल मैच में फाइनल मुकाबला ग्रीन हाउस व येलो हाउस के बीच खेला गया। जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में ग्रीन हाउस ने 10-9 के अंतर से येलो हाउस को हराया। इसके अलावा अलग-अलग कक्षाओं की 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में वंश, आदित्य, यशवर्धन, नवनीत, आर्यन, अकक्ष, शिवांश प्रथम, नैतिक, मंयक, ज्ञान प्रकाश, अरहान, सुफयान, कृतिका व तृतीय स्थान पर दिनेश, सावन, दक्ष, अवि, विवान, जैद, उमर शामिल रहे। मौके पर प्रबंधक राव फारूख महमूद, रविन्द्र मान का सहयोग रहा।